Website designer in mumbai
वेबसाइट

Hyperlink Kya Hoti Hai - हाइपरलिंक क्या होती है

वेबसाइट में हाइपरलिंक, लिंक, बैकलिंक और लिंक बिल्डिंग क्या होते हैं - सब कुछ स्टेप बाय स्टेप आसान हिंदी में।

HindiTerm Official Channel ▶️ - Subscribe करें

hyperlink kya hai - what is hyperlink
Hyperlink Kya Hoti Hai - हाइपरलिंक क्या होती है

हेलो यूजर! आज हमलोग जानेंगे कि वेबसाइट में हाइपरलिंक क्या होता है, लिंक क्या होता है और हाइपरलिंक कितने प्रकार के होते हैं — वेब पेज क्या होता है और कितने प्रकार के होते हैं, बैकलिंक क्या है, लिंक बिल्डिंग क्या है — ये सभी स्टेप बाय स्टेप जानेंगे तो चलिए स्टार्ट करते हैं।

अगर आपने हमारे HindiTerm YouTube चैनल को subscribe नहीं किया है तो कृपया subscribe कर दीजिए ताकि आपको blog के साथ video भी मिले और आपके सारे questions clear हो जाएं। अगर आपको कोई सवाल पूछना है, तो YouTube पर पूछ सकते हैं, हम हमेशा मदद के लिए तैयार हैं।

Hyperlink html document में एक element या टैग होता है। वेबसाइट में हाइपरलिंक बहुत जरूरी होता है — इसके बिना हम किसी और वेबसाइट पर जा नहीं सकते और न ही किसी वेबसाइट को access कर सकते हैं। Google Search Engine भी हाइपरलिंक का प्रयोग करता है, जिसपर क्लिक करने पर हम दूसरी वेबसाइट पर चले जाते हैं।

हाइपरलिंक को लिंक या वेबलिंक के नाम से भी जाना जाता है। हाइपरलिंक के अंदर हाइपरटेक्स्ट रहता है, जो हमें बताता है कि हम किस लिंक पर क्लिक करेंगे।

हाइपरलिंक कुछ भी हो सकता है — जैसे इमेज, icons, टेक्स्ट आदि — जो हमें दूसरे पेज या दूसरी इमेज पर ले जाती है। यह एक वेबसाइट को दूसरी वेबसाइट से जोड़ने का काम करती है। यह अक्सर ब्लू रंग में और कभी-कभी underline के साथ दिखती है, जिससे हम इसे पहचान सकते हैं। इसका main function एक पेज से दूसरे पेज पर ले जाना है — यह दोनों के बीच एक connector की तरह काम करती है।

वेबसाइट में लिंक एक बहुत important role play करता है, जो हमें बताता है किस डायरेक्शन में जाना है। जिस subject की जानकारी चाहिए, उसी से रिलेटेड हाइपरलिंक को क्लिक करके हम उस subject वाली पेज पर चले जाते हैं। लिंक को anchor tag या anchor element के नाम से भी जाना जाता है।

जब हम किसी लिंक पर mouse का cursor ले जाते हैं, तो cursor का point thumb hand में बदल जाता है, जिससे पता चलता है कि इस हाइपरटेक्स्ट पर हाइपरलिंक लगा हुआ है, जो हमें उससे रिलेटेड subject यानी दूसरे पेज पर ले जाएगा।

हाइपरलिंक SEO में भी बहुत important भूमिका निभाता है। (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन क्या है? SEO Kya Hai) हाइपरलिंक लगभग सभी वेबसाइट में होता है, जो हमें किसी और पेज पर ले जाती है।

वेब पेज क्या होते हैं और कितने प्रकार के होते हैं?

वेब पेज html codes का समूह होता है, जिसमें बहुत सारे html codes लिखे जाते हैं तब एक वेब पेज बनता है। इसमें इमेज, टेक्स्ट, वीडियो, ऑडियो, फाइल्स, PDF, लिंक, slider, header, footer, body part और कंपनी की जानकारी रहती है।

वेब पेज HTML - Hypertext Markup Language में बनाए जाते हैं, जिससे हमें output दिखता है। जब बहुत सारे वेब पेज हो जाते हैं, तो उन्हें हाइपरलिंक द्वारा connect कर दिया जाता है, जिससे एक complete website बन जाती है — जिसमें Home page, About Us, Contact Us और Services जैसे pages होते हैं।

HTML language का प्रयोग करके किसी भी वेबसाइट यानी वेब पेज का structure (layout) क्रिएट किया जाता है — कि इमेज कहां रहेगी, टेक्स्ट कहां रहेगा, slider और menu कहां पर रहेगा। वहीं CSS (CSS से आप क्या समझते हैं?) वेब पेज के layout की styling के लिए प्रयोग किया जाता है।

वेब पेज मुख्यतः 2 प्रकार के होते हैं — Static Website और Dynamic Website। दुनिया में जितनी भी वेबसाइट होती हैं, वो इन दोनों में से किसी एक प्रकार की होती हैं।

Static Website

Static वेबसाइट वह वेबसाइट होती है जिसे सिर्फ वेबसाइट डिज़ाइनर या डेवलपर ही change कर सकता है, data update या delete कर सकता है। यूज़र चाहकर भी इसमें data अपडेट नहीं कर पाता। इसमें केवल HTML file होती है जिसके अंदर data रहता है — dynamically data update नहीं किया जा सकता। Static website SEO में important role play करती है क्योंकि इसे आसानी से customize किया जा सकता है, जबकि dynamic website आसानी से customize नहीं की जा सकती।

Dynamic Website

Dynamic website एक ऐसी वेबसाइट होती है जिसे यूज़र अपने अनुसार customize कर सकता है — data update, delete कर सकता है। इसमें menu, content, images आदि कुछ भी अपने अनुसार change किया जा सकता है।

Backlinks एक ऐसे लिंक होते हैं जो एक वेबसाइट को दूसरी वेबसाइट पर जाने का रास्ता बनाते हैं, जिसे क्लिक करके हम उस वेबसाइट पर जाते हैं। Backlinks दो वेबसाइट के बीच एक connection बनाते हैं, जिसके जरिए हमें traffic मिलता है और हमारी वेबसाइट top rank पर आती है। इसलिए high Domain Authority वाली वेबसाइट पर backlink बनाना बहुत जरूरी है, ताकि हमारी वेबसाइट की भी Domain Authority जल्दी बढ़े।

लिंक बिल्डिंग क्या होता है और कैसे करें?

Link Building Search Engine Optimization एक ऐसी technique है जिससे हमारी वेबसाइट Google के top rank पर आती है — यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमारी वेबसाइट का लिंक दूसरी वेबसाइट पर कितना present है। जितना ज्यादा backlink हमारी वेबसाइट का दूसरी वेबसाइट पर होगा, उतनी ही top rank पर हमारी वेबसाइट होगी।

Link building एक आसान process है। Google पर कई free backlink creation websites मिल जाती हैं, जहां जाकर अपनी वेबसाइट का लिंक बनाया जा सकता है। Google crawler इन सभी links को count करता है और उसी के आधार पर search engine में वेबसाइट को show करता है।

वेबसाइट में होम पेज क्या होता है?

वेबसाइट खोलते ही हमारे सिस्टम की स्क्रीन पर जो सबसे पहले पेज open होता है, वही Home Page होता है — यह website का main page है। जैसे hinditerm.com खोलते ही home page open होता है, जहां वेबसाइट की detail जानकारी होती है कि यह वेबसाइट किस तरह की जानकारी शेयर करती है।

Home page पर कंपनी/ओनर क्या करते हैं, उनकी services क्या हैं और address क्या है — यह सब जानकारी मिलती है।

वेबसाइट का चाहे home page हो या कोई भी और page, सभी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज HTML में बने होते हैं, जिन्हें कोई भी text editor सॉफ्टवेयर में लिखा जाता है। जब बहुत सारे वेब पेज क्रिएट हो जाते हैं, तब एक वेबसाइट बन जाती है, जिन्हें हाइपरलिंक द्वारा जोड़ा जाता है।

हाइपरलिंक किसी भी वेबसाइट में बहुत जरूरी होता है — इसके बिना कोई भी वेबसाइट या वेब पेज क्रिएट नहीं किया जा सकता। वेब पेज पर जो भी data दिखाना होता है, हाइपरलिंक के जरिए उसे वहां से link कर दिया जाता है।

हाइपरलिंक को लिंक कहा जाता है — किसी टेक्स्ट पर एक लिंक लगा दिया जाता है, जिसे हाइपरलिंक कहते हैं, जो हमें उससे रिलेटेड जानकारी बताता है।

अगर "About Us" टेक्स्ट पर हम लिंक लगा देते हैं, तो वह normal टेक्स्ट hypertext में बदल जाता है। जब इस लिंक पर click किया जाता है, तो यह हमें About Us page पर ले जाता है, जहां उससे संबंधित जानकारी होती है।

हाइपरलिंक के जरिए हम किसी भी online या offline इमेज को connect करके वेब पेज पर show कर सकते हैं। इसी के जरिए हम एक वेबसाइट से दूसरी वेबसाइट पर जाते हैं — हाइपरलिंक किसी वेबसाइट के लिए बहुत important होता है।

हाइपरलिंक को वेबसाइट का दिमाग भी कह सकते हैं, जो यूज़र को बताता है कि कौन-सी जानकारी कहां है, कहां जाना है और कहां नहीं — यह एक रास्ता बताती है।

HTML एक Hypertext Markup Language है, जिसमें बहुत सारे HTML tags होते हैं — इनमें से एक tag है anchor tag। जब किसी पेज पर यूज़र को redirect कराना हो, तो HTML link लागू किया जाता है — पहले टेक्स्ट क्रिएट करते हैं, फिर उसपर anchor tag द्वारा हाइपरलिंक लगाया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को link building कहा जाता है।

Hypertext एक normal टेक्स्ट होता है जो हमेशा हाइपरलिंक के साथ होता है। जब इस hypertext पर हाइपरलिंक लगाया जाता है, तब यह एक link बन जाता है, जिसे क्लिक करने पर हम दूसरी जगह पहुंच जाते हैं। हाइपरलिंक का काम है एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना।

हाइपरलिंक बनाना बहुत simple है। अगर किसी इमेज पर हाइपरलिंक बनाना है ताकि यूज़र क्लिक करने पर दूसरी जगह पहुंचे, तो img tag के बाहर anchor tag के जरिए हाइपरलिंक लगाया जाता है। यही process किसी टेक्स्ट पर हाइपरलिंक बनाने के लिए भी होता है।

Hyperlink Example

  1. iloveyou Virus kya hai
  2. बेसिक कंप्यूटर क्या है
  3. कंप्यूटर वायरस से आप क्या समझते हैं?
  4. डिजिटल मार्केटिंग में क्या काम करना पड़ता है?
  5. इंटरनेट क्या है जानिए?

Conclusion

आज इस article के जरिए हमने जाना कि लिंक क्या है, हाइपरलिंक की परिभाषा, हाइपरलिंक क्या होती है, Backlinks क्या होते हैं, लिंक बिल्डिंग क्या होता है और कैसे करें, वेबसाइट में home page क्या होता है, HTML link कैसे लागू किया जाता है और हाइपरलिंक कैसे बनाए जाते हैं।

आशा करते हैं दी गई सारी जानकारी आपको समझ में आई होगी। कृपया इस article को शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जान सकें कि लिंक क्या होती है, और हमारे HindiTerm YouTube channel को subscribe करें। शुक्रिया!

Our YouTube Channel - HindiTerm Official Channel ▶️

Hyperlink Kya Hai - Frequently Asked Questions

लिंक क्या है?

वेबसाइट में लिंक एक बहुत important role play करता है जो हमें बताता है किस डायरेक्शन में जाना है। जिस सब्जेक्ट की जानकारी चाहिए, उसी से रिलेटेड हाइपरलिंक को क्लिक करके हम उस सब्जेक्ट वाली पेज पर चले जाते हैं। लिंक को anchor tag या anchor element के नाम से भी जाना जाता है।

Backlinks क्या होते हैं?

Backlinks एक ऐसे लिंक होते हैं जो एक वेबसाइट को दूसरे वेबसाइट पर जाने का रास्ता बनाते हैं। बैकलिंक्स दो वेबसाइट के बीच एक कनेक्शन बनाते हैं, जिसके जरिए हमें ट्रैफिक मिलता है और वेबसाइट टॉप रैंक पर आती है।

लिंक बिल्डिंग क्या होता है और कैसे करें?

Link building एक ऐसी SEO technique है जिससे हमारी वेबसाइट का लिंक दूसरी वेबसाइट पर बनाया जाता है। जितने ज्यादा quality backlinks हमारी वेबसाइट के दूसरी वेबसाइट पर होंगे, उतनी ही टॉप रैंक पर हमारी वेबसाइट आएगी।

वेबसाइट में होम पेज क्या होता है?

होम पेज किसी वेबसाइट का main page होता है, जो वेबसाइट खोलते ही सबसे पहले दिखाई देता है। इसमें कंपनी/वेबसाइट का परिचय, सर्विसेज़ और एड्रेस जैसी जानकारी होती है।

HTML link कैसे लागू किया जाता है?

HTML में anchor tag (a tag) के जरिए किसी टेक्स्ट या इमेज पर link लगाया जाता है। जब यूजर इस हाइपरटेक्स्ट या इमेज पर क्लिक करता है, तो वह दूसरे पेज पर redirect हो जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को link building भी कहा जाता है।

बलिंद्र कुमार

Content Writer & SEO Expert

बलिंद्र कुमार HindiTerm पर Website, SEO aur Digital Marketing se judi jankari aasan Hindi me share karte hain.

ABOUT HINDITERM

भारत का सबसे तेज़ हिंदी टेक और सरकारी नौकरी पोर्टल। यहाँ आपको सभी Latest Jobs, Results, Admit Card, Tech News और सरकारी योजनाओं की सबसे तेज़ और सटीक जानकारी मिलती है।

UPDATED DAILY

हर जानकारी हर दिन अपडेट

FAST LOADING

तेज़ और बेहतर अनुभव

SECURE WEBSITE

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

DOWNLOAD APP

HindiTerm App अभी डाउनलोड करें

GET IT ON Google Play

TRENDING TOPICS

और देखें

POPULAR CATEGORIES

और देखें
और देखें

MOST READ TODAY

1

TRENDING

UP Police Constable Result 2025 Declared

125K+ Views

2

JOBS

SSC GD Result 2025 Out, Check Now

98K+ Views

3

ADMIT CARD

Railway NTPC Admit Card 2025 Download

85K+ Views

4

RESULT

Bihar Deled Result 2025 Link Active

72K+ Views

और पढ़ें लोकप्रिय खबरें

JOIN OUR COMMUNITY

5 लाख+ लोग हमारे साथ जुड़ें

Join Telegram WhatsApp Group YouTube Channel Instagram

NEWSLETTER

Latest Updates सीधे अपने Email पर पाएं

5 MILLION+

Monthly Readers

50K+

Daily New Visitors

100K+

Pages Indexed

UPDATED HOURLY

Fresh Content

100% SECURE

Trusted Platform

LIGHTNING FAST

Optimized For Speed